तमकुहीरोड। सेवरही में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेवरही क्षेत्र में कई घंटों तक हुई बारिश से कस्बे के सभी मुख्य मार्गों के साथ लोहा मंडी, नमक मंडी, सर्राफा मंडी, कालेज रोड, मसाला गली, संस्कृत पाठशाला गली, सीसी रोड, सेवरही बीआरसी कार्यालय परिसर सहित कई मोहल्लाें में घुटने तक पानी भर गया था।