बांसगांव में जांच करते मनरेगा आयुक्त योगेश कुमार।
- फोटो : KUSHINAGAR
गलत जानकारी देने पर जलनिगम के अधिकारी को लगाई फटकार
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत कराए गए कार्यों की अपर आयुक्त मनरेगा ने की जांच
दुदही। अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत क्षेत्र के बांसगांव कलस्टर में कराए गए कार्यों की जांच की। इसमें जल निगम की तरफ से सरगटिया में बनी पानी टंकी के बारे में गलत जानकारी उपलब्ध कराने पर उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाई। इसके बाद आयुक्त ने लोगों की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन आदि के बारे में शासन को रिपोर्ट देकर धन अवमुक्त कराने पर जोर दिया।
सोमवार की शाम अपर आयुक्त मनरेगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत चयनित बांसगांव कलस्टर के सिकटिया गांव में निर्मित इंटरलॉकिंग, विवाह भवन समेत अन्य परियोजनाओं की उपयोगिता की जांच करने पहुंचे। गांव में लगे सोलर लाइट की शिकायत पर आयुक्त ने टोल फ्री नंबर पर फोन कर स्वयं बात की और शिकायत दर्ज कराई। गांव के प्रधान शंभू गुप्ता और ग्रामीणों ने आयुक्त को गांव की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद अपर आयुक्त ने बांसगांव में उद्यान विभाग की तरफ से निर्माणाधीन हल्दी संस्करण की जांच की। उन्होंने गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच से संबंधित कार्य जल्द पूर्ण करने का आदेश दिया। बांसगांव के जटवलिया गांव में अपर आयुक्त ने जल निगम की तरफ से निर्मित पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर जलनिगम के जेई को फटकार लगाई। उन्होंने इस संबंध में अब तक हुई कार्रवाई की प्रत्रावाली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।