उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना में कार्यरत चौकीदार व सपही बुजुर्ग निवासी रामचंद्र प्रसाद (55) की बुधवार की भोर में निधन हो गया। उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन गांव के ही सपही बुजुर्ग के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
इस दौरान सुनील गुप्ता, अरविंद राय, राजेंद यादव, मोतीलाल, अशोक यादव, ग्रामप्रधान महेश चौधरी, जोगिंदर, प्रमोद, जयचंद कुशवाहा, विनय श्रीवास्तव, बाबूराम प्रसाद, इंद्रजीत, रामप्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद