फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रकम के लिए प्रसूता को नहीं कर रहा था डिस्चार्ज, तीमारदारों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के एक निजी अस्पताल में मांग के अनुसार रकम नहीं देने पर प्रसूता को डिस्चार्ज करने से संचालक ने मना कर दिया। नाराज तीमारदारों ने अस्पताल पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। राजनीतिक दल के नेताओं की भी भीड़ जुट गई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद प्रसूता को संचालक ने डिस्चार्ज कया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के धरनी छापर गांव निवासी साहब अली की पत्नी अफरीना खातून को नौ सितंबर को प्रसव पीड़ा घर पर शुरू हुआ। घर वाले उसे नगर के नेशनल हाइवे किनारे धुरिया मोड़ के पास एक निजी अस्पताल पर लेकर पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, 34,000 में महिला सीजर करना तय हुआ। लेकिन ऑपरेशन के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। अभी तक इलाज में 2,63,000 रुपये अस्पताल संचालक वसूल चुका है। तबीयत में सुधार नहीं होने पर घर वाले शुक्रवार को डिस्चार्ज कराकर मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाना चाहते थे। अस्पताल संचालक 50 हजार रुपये की डिमांड करते हुए मरीज को डिस्चार्ज नहीं कर रहा था। इससे नाराज तीमारदारों ने सुबह अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। दो घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बात करने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कराया। इस दौरान राजनीतिक दल के कुछ लोग भी मौजूद रहे।
निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मैंने रकम जरूरत तय किया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत खराब होने लगी और वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। प्लेटलेट्स चढ़ाने पड़े, काफी क्रिटिकल हालत थी। इसके चलते इलाज में खर्च बढ़ गया। इस बाबत इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मरीज को डिस्चार्ज करा दिया गया है। वे लोग दूसरे अस्पताल में लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें