फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्लेटफाॅर्म पर रो रहा था... ट्रेन आते ही कूदकर दे दी जान

Sat, 29 Jun 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गोमतीनगर से छपरा कचहरी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति का शरीर दो भागों में बंट गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह व्यक्ति स्टेशन पर बैठकर राे रहा था, ट्रेन आते ही उसके आगे कूद गया। उसकी शिनाख्त नहीं होने के कारण यह पता नहीं चल पाया कि आखिर उसने जान क्यों दी?
विज्ञापन

तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 5:08 बजे गोमतीनगर से छपरा कचहरी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर रुकने जा रही थी। उसी दौरान दूसरे प्लेटफार्म पर बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ ने शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक नीला व नारंगी रंग का धारीदार टी-शर्ट, हरे रंग का पैंट और कमर में सफेद रंग का गमछा लपेटे था। घटना के बाद कुछ देर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। उसके बाद आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सुबह से ही प्लेटफार्म पर बैठकर रो रहा था। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची, वह दो डिब्बों के बीच में कूद गया। कुछ देर बाद उसी ट्रैक पर गोरखपुर से पाटलिपुत्र और थावे से कप्तानगंज जाने वाली ट्रेन को आना था। लेकिन, पहले ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण उसे प्लेटफार्म दो के तीसरे ट्रैक से ट्रेन को रवाना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ शव को ट्रैक से हटवाया और विधिक कार्रवाई के बाद शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें