पडरौना। रामकोला पुलिस ने मारपीट के मामले में वारंटी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। वादी मुकदमा रामदुलारे निवासी बरठा टोला बेलवनिया थाना रामकोला ने पुलिस को तहरीर दी कि दो जुलाई 2004 को 6:30 बजे सुबह उनकी चाची से कुछ विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर पारस, रामप्रसाद व शंभू निवासी बरठा टोला बेलवनिया थाना रामकोला ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने आरोपी जमानत के बाद गैरहाजिर हो गए। इसको गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया। वारंटियों को रामकोला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया। संवाद