फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी

Sat, 21 Mar 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रहसूजनोबीपट्टी गांव में पट्टे की जमीन को लेकर अनशन करते पट्टा धारक।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के रहसूजनोबीपट्टी में पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए चल रहा अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। अनशन के 11वें दिन भी अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। अविनाश गोंड ने कहा कि वे तब तक अनशन जारी रखेंगे, जब तक उन्हें पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिल जाता। इस दौरान रामेश्वर प्रसाद, फूलेना शर्मा, रमेश प्रसाद, घूरा, चंद्रिका, शिवबचन, बंगाली, सिंहासन, राजेश, सुमंत, लक्ष्मण, रामप्रिय, जगदीश, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें