फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अराजकता फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 28 Aug 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार पुलिस चौकी के परिसर में मंगलवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें डोल मेला व अन्य त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की चर्चा की गई। एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 15 व 16 सितम्बर को कस्बे में डोल मेला है। 16 सितम्बर को रविउवल्ल भी है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मेला व रविउवल्ल को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करें। इसमें अगर किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौकी इंचार्ज राहुल सिंह, उमाशंकर कुमार, दीपक सिंह, मनोरंजन मिश्रा, नन्हे पांडेय, मनीर आलम, राजेश सिंह, रतन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें