तमकुहीराज। पुलिस ने बृहस्पतिवार को 15 हजार के वांछित एक गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गंगुआ बाजार स्थित पुलिया के पास से गंगुआ बाजार निवास शोयब को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। उसकी तलासी काफी समय से की जा रही थी। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद