पटहेरवा। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को पटहेरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गोरखपुर जनपद का निवासी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे आरोपी रमेश गोंड उर्फ रमेश चंद गोंड निवासी नगवा थाना गीडा, गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी गिरोह बंद अधिनियम के मामले में वांछित था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया है।