फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या के प्रयास मामले में वांछित गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें एक महिला ने छोटी बच्ची को सब्जी काटने वाली हंसिया से वार किया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कुबेरस्थान पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

दहेज हत्या मामले में वांछित गिरफ्तार

पडरौना। थाना जटहां बाजार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में बुधवार को अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त प्रेमचंद कुशवाहा जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का निवासी है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है । संवाद
अपहरण के मामले में वांछित गिरफ्तार

पडरौना। कोतवाली हाटा पुलिस ने बुधवार को अपहरण व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त संजय थाना क्षेत्र के घोरटप भिस्वा गांव का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

वारंटी को किया गिरफ्तार

पडरौना। खड्डा थाना पुलिस की टीम ने पशु क्रूरता के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। वारंटी मदन कुशवाहा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव का निवासी है। थाना पुलिस गिरफ्तार वारंटी पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें