फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। शनिवार को गैर जनपद निवासी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को अहिरौली बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। एसओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि गोरखपुर जिले के थाना खोराबार के गांव रामनगर करजहा निवासी गुड्डू उर्फ रामकुमार के विरुद्ध जिले के थाना कप्तानगंज, रामकोला, कोतवाली हाटा और अहिरौली बाजार में चोरी सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज है। यह अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माफी टोला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें