चोरी के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ जेपी पाठक ने बताया कि क्षेत्र के जोकवा ओवरब्रिज के पास एसआई अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय किशोर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार व आनंदी कुमार ने चोरी के मामले वांछित चल रहे गोधन यादव निवासी जोकवा बाजार और रोहित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपित कुछ माह पूर्व बैट्री चोरी के मामले में संलिप्त बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।