फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आवास के लाभार्थियों को तीन माह से किस्त का इंतजार

Wed, 19 Jul 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दूसरे किस्त के इंतजार में जरार गांव की बासमती देवी।संवाद
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लाभार्थी, फिर भी नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/मंसाछापर। आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा में करीब तीन माह से प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी दूसरी व तीसवी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लाभार्थियों का जियो टैग भी हो चुका है, लेकिन अब तक उनके खातों में रुपये नहीं आए। 464 को दूसरी व 747 लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिली है।


आकांक्षात्मक होने के चलते विशुनपुरा ब्लॉक का सर्वाधिक 3011 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष दूसरी किस्त के 2187 लाभार्थियों के खाते में धन भेज दिया गया है। जबकि तीसरी किस्त के लिए 352 लाभार्थियों के खाते में धन भेजा गया है। जबकि 464 लाभार्थियों को दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है। हालांकि इनके आवासों का गांव के सचिव जियो टैग भी कर दिए हैं। इसके बावजूद तीन माह से उनके खाते में धन नहीं आया है। बरसात का समय चल रहा है। ऐसे में आवास अधूरा होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। तीसरी किस्त भी 747 लाभार्थियों के खाते में पहुंचा है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह के बाद आवास का धन नहीं आया है। कंठीछपरा गांव के प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी शैलेश कुशवाहा ने बताया कि दो महीने हो गए, लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिली। इस बरसात में परिवार के साथ रहने का ठिकाना नहीं है। मोजहिदा गांव के पीएम आवास के लाभार्थी नागेंद्र ने कहा कि डेढ़ महीने से आवास का दूसरी किस्त नहीं आई है। चैती मुसहरी गांव के धुरूप का कहना है कि धन के अभाव में आवास अधूरा पड़ा है। इसके लिए कई बार अधिकारियों को मांगपत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सचिव, ग्राम प्रधान से लेकन ब्लॉक तक चक्कर लगाया जा रहा है, लेकिन आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन



...
कोट

लाभार्थियों की शिकायत सही है। प्रदेश से ही धन नहीं आ रहा है, इसलिए उनके खाते में धन नहीं भेजा रहा है। जैसे ही धन आ जाता है, लाभार्थियों के खातों में आवास की किस्त भेज दी जाएगी।

- सुशील कुमार सिंह, बीडीओ, विशुनपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें