फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अजय कुमार लल्लू समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अजय कुमार लल्लू समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। तमकुहीराज से कांग्रेस के विधायक अजय कुमार लल्लू समेत दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। कोर्ट ने उन्हें कुशीनगर स्थित विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए के पीठासीन अधिकारी के समक्ष 19 सितंबर को प्रस्तुत होने का आदेश जारी किया है। सेवरही कस्बे के राजू गुप्ता ने विधायक अजय कुमार लल्लू और सेवरही कस्बे के निवासी रणविजय दुबे पर 17 मार्च 1998 को मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। सोमवार को सुनवाई के दौरान विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए कुशीनगर के पीठासीन अधिकारी एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-4 कुशीनगर ने विधायक अजय कुमार लल्लू और रणविजय दुबे के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें