पडरौना। मतदान लोकतंत्र की जान होती है। जिस देश में मतदान का प्रतिशत जितना ही अधिक होता है, उस देश का लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। इसलिए जिले के सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए।
ये बातें डीएम उमेश मिश्र ने कहीं। वे शनिवार की सुबह स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर के बावली चौक से आयोजित जागरूकता रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाकर 70 फीसदी करने का लक्ष्य बनाया है। इसमें सभी मतदाताओं को सहयोग करना चाहिए।
इसके पूर्व उन्होंने सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव, तहसीलदार सुमित सिंह के साथ मतदान जागरूकता के लिए गुब्बारा छोड़ा। इसके बाद अधिकारियों की अगुवाई में उदित नारायण इंटर कॉलेज, हनुमान इंटर कॉलेज, तुलसी इंटर कॉलेज, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज समेत अन्य शहर के कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकली। यह रैली बावली चौक से आवास विकास कॉलोनी, तुलसी कॉलोनी, नौका टोला और तिलक नगर होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।
इस दौरान डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, एआरटीओ मोहम्मद अजीम, बीडीओ सुशील अग्रहरी, सुशील सिंह, अरविंद सिंह, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, अनिल मिश्र, राजीव यादव, अजय सिंह, मृगेंद्र राव, विशाल राव आदि मौजूद रहे।