फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन ग्राम पंचायतों के मतदाताओं ने चुना नया ग्राम प्रधान

Thu, 07 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान के रिक्त पदों पर मंगलवार को उपचुनाव हुआ। वहां प्रधान की मृत्यु या अन्य कारणों से ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच वहां मतदान सकुशल संपन्न हो गया।
विज्ञापन

इंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज क्षेत्र के रामपुर चौबे में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह की देखरेख में उपचुनाव प्रारंभ हुआ। यहां की ग्राम प्रधान राजकुमारी देवी की 23 अप्रैल 2023 को मृत्यु हो गई थी, जिससे यह पद रिक्त था। ग्राम प्रधान के लिए कन्हैया लाल, चंद्रिका, धनंजय, रविंद्र प्रसाद और सरोज कन्नौजिया समेत कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। बुधवार को कुल 2543 मतदाताओं में से 1546 ने बूथ संख्या-166, 167, 168 व 169 पर मतदान किया। पीठासीन अधिकारी गौरव मद्धेशिया ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। मतदान सुबह सात बजे सेशाम पांच बजे तक चला। यहां 56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सेवरही क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसडीला गुनाकर में बने तीन बूथों पर 1117 पुरुष तथा महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस गांव में कुल 2094 मतदाता हैं। एक इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर, 26 कांस्टेबल, छह महिला कांस्टेबल की डूयूटी लगाई गई थी। मतगणना आठ सितंबर को होगी।
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुई में प्रधान की मृत्यु हो जाने से रिक्त हुए पद पर बुधवार को उप चुनाव हुआ। 1000 मतदाताओं में से 727 ने मतदान किया। इनमें 413 महिलाएं थीं। मतगणना शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें