कसया। मातृ दिवस पर 12 मई को अहिरौली बाजार चौराहे के पंचायत भवन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ हरिओम मिश्र ने बताया कि ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वैन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर एवं कुशीनगर के रक्त कोष की संयुक्त टीम रक्त संग्रह करेगी। जो भी रक्तदाता रक्तदान करेंगे उनका एक डोनर कार्ड भी बनेगा और आवश्यकता पड़ने पर वे अपने रक्त संबंधियों के लिए तीन माह के अंदर जिला रक्तकोष से रक्त प्राप्त कर सकेंगे।