छितौनी इंटर काॅलेज में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि।
छितौनी। छितौनी इंटर काॅलेज के खेल परिसर में बुधवार को अंडर-20 छितौनी प्रीमीयर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें विवेकानंद नगर की टीम ने जानकीनगर की टीम को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विवेकानंद नगर के कप्तान आदित्यराज कंचन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी जानकीनगर टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। महज पांच रन के स्कोर वा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक छक्का मारने के प्रयास में अंकित की गेंद पर कैच थमा बैठे। इसके बाद विजय मल्ल 62 रन व रोशन 61 रन के मदद से 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाने में सफल रहे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी विवेकानंद नगर की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर टीम ने मैच जीत लिया। नगर पंचायत खड्डा के चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा और सेखुई ग्राम प्रधान राजेन्द्र पाल, सभासद खड्डा प्रिन्स मद्धेशिया, अमरचंद्र मद्धेशिया और दिनेश कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। अंत में आयोजक आनंद कुशवाहा ने सीभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरानप अम्पायर मनोज निषाद, राजा गोंड, सद्दाम, रईस, मुन्ना चौधरी आदि मौजूद रहे।