फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नेशनल चैंपियनशिप में विश्वकीर्ति ने किया जिले का नाम रोशन, जीते 2 पदक

Mon, 01 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 11वीं राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में विश्वकीर्ति ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सीनियर ग्रुप में हिस्सा लिया। उन्होंने 1000 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। वहीं, 5000 मीटर और 15000 मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल कर दो रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
दक के साथ विश्वकीर्ति राय। - फोटो : स्त्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में तमकुहीराज के युवा खिलाड़ी विश्वकीर्ति राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। चैंपियनशिप 26 मई से 28 तक चली है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर-दो यशोधरा नगर निवासी धनंजय राय और सुचिता देवी के पुत्र विश्वकीर्ति राय दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ ही उनकी खेलों में भी रुचि है और वे रोलर स्केटिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 11वीं राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में विश्वकीर्ति ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सीनियर ग्रुप में हिस्सा लिया। उन्होंने 1000 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


वहीं, 5000 मीटर और 15000 मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल कर दो रजत पदक अपने नाम किए। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वकीर्ति ने न सिर्फ तमकुहीराज बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। पिता धनंजय राय ने बताया कि बेटे की सफलता से परिवार गौरवान्वित है।

उन्होंने कहा कि आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के लिए विश्वकीर्ति को प्रेरित किया गया है। उनकी उपलब्धि पर तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार, व्यापार मंडल के महामंत्री संजय सिंह पटेल, अरुण राय, विनोद सिंह, आलोक मिश्रा, निलय सिंह, अभिषेक आनंद पाठक, प्रताप राय, विकास राय और दीपक कुमार समेत क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें