मनिकौरा गांव के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में धरना देते विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं के स
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के जुड़ी चौराहे पर श्रीराम राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और साधु-संतों का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। तहसील प्रशासन पर भूमि विवादों और अतिक्रमण के मामलों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। डीएम और एसपी को भी ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्ता धरना शुरू कर दिए। सुबह करीब दस बजे से शुरू हुए धरना प्रदर्शन में मांग है कि मनिकौरा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर, ग्राम सभा पड़री पिपरपाती की काली मां स्थान की भूमि, पिपरा बुजुर्ग स्थित प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर के पोखरे की भूमि, ग्राम समाज, चकरोड, सरकारी खलिहान और कास्तकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई।