फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन से विशुनपुरा ब्लॉक के मंत्री अनिल को हटाया

Tue, 30 Jan 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पिछले वर्ष के 24 नवंबर को विशुनपुरा ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन की बैठक में विभिन्न आरोपों के चलते ब्लॉक मंत्री अनिल कुमार को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया था। उसके बाद उनके प्रत्यावेदन पर जिला स्तरीय संगठन ने उन्हें पुनः पद पर बहाल कर दिया। संगठन की क्षेत्रीय टीम ने फिर से अनिल को उनके पद से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ महीने पूर्व विशुनपुरा ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक मंत्री पर संगठन के पद का दुरुपयोग और अध्यक्ष से अभद्रता करने के आरोप में संगठन की तरफ से उन्हें मंत्री के पद से निष्कासित कर दिया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने एक कमेटी बनाकर रिपोर्ट के आधार पर उन्हें उनके पद पर पुन: बहाल कर दिया। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने मंडलीय टीम को एक प्रत्यावेदन दिया, जिसके आधार पर फिर से अनिल कुमार को ब्लॉक मंत्री के पद से निष्कासित करते हुए इसकी जांच के लिए एक तीन सदस्य वाली कमेटी की गठन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें