फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

Mon, 02 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के महुअवा खुर्द गांव में स्थित शुक्ल बाबा के स्थान पर कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर क्षेत्र के गांव सुम्हाटार, लेहनी, कुशुम्हा आदि होते हुए कप्तानगंज गंडक नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां यज्ञाचार्य पंडित कपिल मुनि उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवी देवताओं का आह्वान किया। इस यज्ञ में यजमान के रूप में योगेन्द्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, गेन्दा देवी, अजय शुक्ला ने पूजन कराया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि यह यज्ञ नौ जून को हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस दौरान जितेन्द्र मिश्रा, उमेश मिश्रा, गणेश मिश्रा, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें