फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजन की मौत मामले में विसरा सुरक्षित

Tue, 16 Sep 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। नौतार जंगल गांव में 13 वर्षीय लड़के की पिटाई से मासूम की मौत हो गई थी। शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव पहुंचने के बाद घर वालों में चीख पुकार मच गई। पूर्व में मारपीट के दर्ज मुकदमे में जांच के दौरान धारा बढ़ाने की बात पुलिस कर रही है। बेटे की मौत के बाद अभी मां व परिजन सदमे से नहीं उबर पा रहे हैं। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव में 10 सितम्बर को 13 वर्षीय लड़के ने हाथ से रस्सी खींचने पर 8 वर्षीय मासूम राजन की पिटाई कर दी थी। 14 सितम्बर को उसकी मृत्यु हो गयी थी। थानाध्यक्ष हनुमानगंज संजय कुमार का कहना है की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें