फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विपश्यना केंद्र की टोंटी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। विपश्यना केंद्र के सार्वजनिक शौचालय में खिड़की तोड़कर टोंटी समेत कई सामान चोरी हो गया। मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारी के ड्यूटी पर पहुंचने के बाद इसकी जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दी गई। नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी कृष्णा गुप्ता की ड्यूटी विपश्यना केंद्र में लगी है। तहरीर में बताया कि सुबह करीब छह बजे सार्वजनिक शौचालय के गेट का ताला टूटा था। पीछे की खिड़की भी क्षतिग्रस्त थी। कीमती टोटी, हैंडवाश, बाल्टी, जग और वाटर कूलर में लगी टोंटी गायब थी। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें