गुरवलिया बाजार। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठनात्मक एवं चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चितौनपट्टी भैंसहा निवासी विनोद प्रताप कुंवर को पुनः राष्ट्रीय लोकदल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार, रामाशीष राय, सियाशरण पांडेय, भगवान दयाल विश्वकर्मा आदि ने बधाई दी। संवाद