फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Tue, 30 Jul 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। टेकुआटार हरिहर पट्टी निवासी बृजेश शर्मा की मौत के मामले में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर 31 जुलाई तक केस दर्ज नहीं होता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एक अगस्त को रामकोला-कसया मार्ग पर टेकुआटार फुरसतपुर पेट्रोल पंप के पास चक्का जाम करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

10 जुलाई को टेकुआटार हरिहर पट्टी निवासी बृजेश शर्मा की मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एसओ रामकोला को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीण तहसील पहुंचे और ज्ञापन दिया। इस दौरान भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया, भाजपा टेकुआटार मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, महामंत्री चंद्रबली गौड, अजय शर्मा, वशिष्ठ मुनि तिवारी, डॉ संजय राव, लहरी सिंह, सुनील कौशिक, विनोद तिवारी, शैलेंद्र कुमार, अक्षयवर राजभर, जानकी देवी, गायत्री देवी,दिलीप शर्मा,नीतू देवी, जयश्री मद्धेशिया, रजनीश श्रीवास्तव, मनोज मद्धेशिया, मुन्ना चौधरी, संजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें