गुरवलिया बाजार। दुदही विकास खंड के गांव ब्रह्मपुर में गांव के ग्राम सचिवालय पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर मीना देवी ग्राम सचिवालय पर नही बैठती है। इसके चलते ग्रामीण आनलाइन आवेदन करने के साथ ही सरकार के तरफ से मिलने वाली कई सारी सुविधाओं से वंचित हो रहे है। कुछ ग्रामीण सरकारी योजनाओं को आनलाइन आवेदन कराने के लिए ग्राम सचिवालय पहुंचे तो गेट पर ताला लटक रहा था। ग्रामीणों का आरोप है, कि जब पंचायत सहायक,कंप्यूटर आपरेटर से संपर्क किया गया तो, मीना देवी ने कहा कि सचिवालय की चाबी रोजगार सेवक के पास है। अभी मेरे पास समय नही है,दो घंटे बाद आएगे। संवाद