फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- खराब सड़क होने से आवागमन में हो रही दिक्कत
बनकटा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के रामपुर खुशहाल टोला की मुख्य सड़क जर्जर होकर कई जगहों से टूट गई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इससे आजिज आकर लोगों ने शुक्रवार सुबह प्रदर्शन कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
करीब 10 साल पूर्व रामपुर खुशहाल टोला से ऊसमानपुर होते हुए सड़क बनी थी। तभी से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस सड़क से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी थी। इसलिए लोग सड़क मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोगों ने प्रधान राम बहाल कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदर्शन करके सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई। यासीन अंसारी, लालबाबू यादव, चंडी प्रसाद, सुनीता देवी, सकीना देवी, काशीनाथ, रामाकांत, शकूर और रवि पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस संबंध में जेई गोपाल राय ने बताया कि रामपुर कुशवाहा ग्राम पंचायत से निकलने वाली सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर पास हो गया है। दिवाली के बाद इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
छात्रों ने समाप्त किया धरना
जूस पिलाकर प्राचार्य ने खत्म कराया अनशन, मांगे पूूरी करने का दिया आश्वासन
पडरौना। उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। महाविद्यालय प्रशासन के लिखित आश्वासन देने पर छात्रों ने आंदोलन को खत्म दिया। प्राचार्य ने अनशन पर बैठे छात्र नेता को जूस पिलाकर उनकी मांगों को 15 दिनों के भीतर पूरा करने लिखित आश्वासन दिया। छात्रों का कहना है कि यदि किसी तरह की हीलाहवाली गई तो वह दोबारा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उदित नारायण पीजी कॉलेज के छात्र नेता 24 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर छात्र नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इससे छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद छात्र नेताओं ने आंदोलन उग्र कर दिया। छात्र नेता ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अन्य ने मांग पूरी नहीं होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी। शुक्रवार को एसडीएम महात्मा सिंह और प्राचार्य ने छात्रों के बीच पहुंचकर दीपावली की छुट्टी खत्म होने के पहले 14 मांगों को पूरा कराने का लिखित आश्वासन दिया। इसके अलावा महाविद्यालय में बीएससी कृषि, बीए, एलएलबी का कोर्स शुरू कराने की मांग पर प्रबंधक एवं पूर्व मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह से वार्ता करके सकारात्मक जवाब मिलने की बात प्राचार्य ने कही। इसके बाद उन्होंने छात्र नेता ज्ञान प्रकाश सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान छात्र नेता धवन जायसवाल, राज गुप्ता, अंकित यादव, विकास यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, नितेश सिंह और मनोज यादव आदि छात्र नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें