फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Oct 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बेलवा कारखाना क्षेत्र के रधिया देवरिया से बसडीला महंथ जाने वाली नहर की पटरी पर बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर उसे सही कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ग्राम प्रधान श्रीराम यादव, सुनील राजभर और संदीप यादव ने कहा कि समय पर मरम्मत नहीं होने से यह सड़क बीते कई वर्ष से बदहाल पड़ी है। सड़क पर बने जगह-जगह गड्ढ़े राहगीरों को दुर्घटना का शिकार बनाते हैं।
उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उमाशंकर राउत, रामनरायन, गोविंद, सुलोना, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें