फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Mar 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिया गांव में एक माह पूर्व हुआ था भूमि विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के होलिया गांव में एक माह पूर्व हुए भूमि विवाद के बाद दुर्घटना में घायल सत्यम की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक पक्ष ने दुर्घटना की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए युवक के शव का अंतिम संस्कार कराने से मना कर दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम शव सड़क पर रखकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। देर रात मौके पर पहुंचे एएसपी रितेेेश कुमार सिंह लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने की कोशिश में जुटे रहे।
जनवरी माह में होलिया गांव के दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष सत्यम का था, जबकि दूसरे पक्ष के ब्रह्मदेव, मुंशी, श्याम सिंह और कृष्णा का था। विवाद की सूचना पर पुलिस ने ब्रह्मदेव, मुंशी, श्याम सिंह और कृष्णा को जेल भेज दिया। इसके बाद विवाद शांत हो गया।
विज्ञापन

होली के दूसरे दिन सत्यम (20) किसी काम से गोरखपुर गए थे। तभी वह रास्ते में घायल हो गए। परिजनों ने उनको बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद सत्यम का शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। लोगों ने दुर्घटना की साजिश रचकर उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पिपराइच होलिया मार्ग जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में लगे रहे।
विज्ञापन


वर्जन
दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके परिजन दूसरे पक्ष पर दुर्घटना की साजिश रचकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनको समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें