बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार स्थित मुख्य मार्ग के किनारे पुलिस चौकी के बगल में मानकों की अनदेखी कर देसी व अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित की जा रही है। इससे आमजन तथा स्कूली बच्चे असहज हैं। स्थानीय लोगों ने शराब की दुकान को मुख्य मार्ग से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। बोदरवार बाजार स्थित पुलिस चौकी के बगल में वर्षों से मानकों की अनदेखी कर देसी शराब की दुकान संचालित किया जा रहा है। शराब के शौकीन सुबह शाम मुख्य मार्ग किनारे खाने-पीने तथा भुजा चना की दुकानों में बैठकर शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं। व्यवसायी तथा स्थानीय निवासी संतोष यादव, शैलेष कुमार, मायाशंकर गुप्ता, रामकुमार सिंह, संजीव कुमार, किशन सिंह आदि ग्रामीणों ने देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।