मंसाछापर। बिजली का तार टूटने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को क्षेत्र के पड़रही गांव के चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि उनके गांव में लगा बिजली का तार काफी पुराना होने से जर्जर हो चुका है। इन लोगों ने जर्जर हो चुके बिजली के तार को बदलने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ग्राम प्रधान बलवंत मल्ल ने कहा कि कहा कि खड्डा विद्युत उपकेंद्र से पड़रही गांव के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। चौराहे से गांव तक लगा बिजली का तार काफी पुराना होने से जर्जर हो चुका है। इसकी वजह से गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने पर बिजली का तार टूटकर गिर जाता है। इस दौरान अनिल कुशवाहा, राजेश गुप्ता, उमेश, आकाश, विनय मिश्रा, सुनिल, अनिल आदि मौजूद रहे।