फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में आरोप मुक्त मिले ग्राम प्रधान

Sat, 30 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। लक्ष्मीपुर मिश्र गांव के ग्राम प्रधान व सचिव पर लगाए गए सीमेंटेड बेंच और स्टेशनरी की खरीदारी में मनमानी का आरोप जांच में सही नहीं मिला है। इसकी जांच पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने की थी।
विज्ञापन

गांव के अमरजीत ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के प्रधान व सचिव पर सीमेंट की बेंच व स्टेशनरी खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाया था। इसपर डीएम ने लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता उदय प्रताप सिंह की अगुवाई में जांच समिति का गठन की। डीएम के आदेश पर जांच टीम ने बीते 13 नवंबर को गांव में पहुंच कर गांव के लोगों की मौजूदगी में जांच की। जांच में ग्राम प्रधान ओर सचिव ने नियमानुसार कोटेशन की कार्रवाई पूरी कर सीमेंट का बेंच और स्टेशनरी की खरीदारी करने की बात पुष्टि हुई। जांच के दौरान खरीदारी करने के संबंध में सभी बिल बाउचर भी सही मिला। जांच अधिकारी ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ग्राम सभा सचिव जितेंद्र कुमार मिश्र, सचिव उजाला मद्धेशिया, रोजगार सेवक आनंद शाही, पंचायत सेवक सुनीता, सुवाष प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें