फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राशन वितरण को लेकर ग्राम प्रधान और कोटेदार में मारपीट

Mon, 20 May 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में राशन की दुकान से खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे ग्राम प्रधान व कोटेदार में मारपीट हो गई। दो लोग घायल हो गए। उनका सीएचसी में इलाज चल रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल गांव में सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर ग्राम प्रधान और उनके परिजन कोटेदार के घर जांच करने पहुंचे। वहां तौल कांटे पर अनाज की जगह केला और पत्थर होने पर प्रधान पक्ष के लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस पर कोटेदार ने एतराज जताते हुए कहा कि इस से खाद्यान्न वितरण नहीं होता है। वीडियो बनाकर भ्रमित किया जा रहा है। इसीबात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। उनके बीच गाली गलौज होने लगा। कुछ ही देर में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में दोनाें पक्ष के लोगों को चोट आई है। कोटेदार पक्ष के घायल दो लोगों को तुर्कहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद प्रधान सुरेश भारती ने कोटेदार सहित कुछ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें