फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम प्रधान ने नाली निर्माण रोकने का लगाया आरोप

Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पड़रही के प्रधान बलवंत मल्ल ने डीएम को पत्र सौंप एक व्यक्ति पर जलनिकासी के लिए बनी पुलिया के किनारे दीवार चलाने और नाली निर्माण को रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि पड़रही गांव में पीडब्ल्यूडी सड़क के किनारे जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जलनिकासी के लिए 25 वर्ष पूर्व बने पुलिया को गांव के ही एक व्यक्ति की ओर से दीवार चलाकर जलनिकासी को रोक दिया गया है और उसके आगे नाली का निर्माण भी रोका जा रहा है। इससे सैकड़ों एकड़ खेतों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पानी निकालने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। ग्राम प्रधान ने डीएम से पुलिया के आगे से दीवार हटवाने की गुहार लगाते हुए निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें