सपहा ग्राम पंचायत के सदस्यों ने डीएम को शिकायत पत्र सौंपा
फाजिलनगर। क्षेत्र के सपहा ग्राम पंचायत के सदस्यों ने डीएम को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में मनमानी करने और सदस्यों का मानदेय नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को दिए शिकायत पत्र में सदस्यों ने कहा कि विकास कार्यों के संबंध में चुनाव के बाद अब तक न ग्राम सभा की खुली बैठक नहीं हुई। गांव में होने वाले सभी विकास कार्यों को मनमाने तरीके से कराते हुए ग्राम प्रधान, सदस्यों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। इसके अलावा विकास खंड के अन्य ग्राम सभाओं में सभी सदस्यों को शासन से निर्धारित मानदेय का भुगतान किया जाता है, लेकिन उन्हें अब तक मानदेय का भी भुगतान नहीं किया गया। वार्ड सदस्यों ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान रामप्रीत शर्मा, मैनुद्दीन, माधुरी देवी, व्यास गुप्ता, नूरमुहम्द, सीमा सिंह आदि मौजूद रहीं।