संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना। मथौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायनपुर मथौली और नरायनपुर चरगहां स्थित पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। इसमें गांव के लोगों ने पेंशन और आवास की शिकायत की।
चौपाल में नरायनपुर मथौली निवासी इंद्रावती, शहाबुद्दीन, जलालुद्दीन, गुड्डी आदि ने आवास का मांग की। कौशल्या देवी, अशर्फी देवी पेंशन की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। नारायणपुर चरगहा गांव निवासी उषा देवी, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, कोइरी देवी ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। एडीओ पंचायत अनवारुल हक ने कहा कि पेंशन का सत्यापन किया जा रहा है।
इस दौरान प्रमोद सिंह, श्वेता यादव, प्रधान चंद्रावती देवी, प्रधान गंगा मद्धेशिया, मेराज, कुलदीप, समरजीत सिंह, बृजेश कुमार, निरंजन सिंह, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र, राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।