फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धम्म चक्र दिवस के रूप में मनाई जाएगी विजयादशमी

Wed, 09 Oct 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बौद्ध धर्मावलिंबियों की तरफ से 12 अक्तूबर को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में विजयादशमी मनाई जाएगी। सेवरही कस्बे में झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

बृजेश जायसवाल ने कहा कि विजयादशमी के दिन ही सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना कर अपना शेष जीवन बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार में लगा दिया था। इस धर्म का प्रचार भारत में ही नही विदेशों में भी हो गया। 1956 में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में अपने सात लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण की थी। इसीलिए इस दिन को बौद्धमार्गी धम्म विजयादशमी व धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की।
इस दौरान सभासद पप्पू जायसवाल, भीमल बौद्ध, जयप्रकाश कुशवाहा, ललन गुप्ता, धनेश्वर जायसवाल, श्याम यादव, अनिल केशरी, अविनाश गुप्ता, रविंद्र जायसवाल, राहुल केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें