पडरौना। नगर के विपिन रावत नगर स्थित मानस कॉलोनी के बुढि़या माई मंदिर परिसर में रविवार की शाम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र अयोध्याधाम नूतन मंदिर में रामलला प्राणप्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन और जागरण का आयोजन शुरू हुआ। यह कार्यक्रम रात भर चलेगा। सोमवार को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा हवन पूजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि सनातन धर्म मानने वाले लोगों के लिए अयोध्या में श्रीराम का मंदिर में भगवान श्रीराम के विग्रह की स्थापना गर्व की बात है। इस उत्सव में सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। इसके बाद गायक बृजेश बिरजू और गायिका सृष्टि दुबे की प्रस्तुति ने भक्तों के मन मोह लिया। यह कार्यक्रम पूरे रात चलेगा।
इस दौरान सुनीता देवी, विमला गुप्ता, आरोही जायसवाल, संतोषी गुप्ता, कौशल्या देवी, मीना कुमारी, प्रियंका देवी, सुशील वर्मा, नेहा गुप्ता, सरोज देवी, अहिल्या देवी, संतोषी देवी, सविता देवी, रिंकी देवी, मनीष बुलबुल जायसवाल, मंदिर के पुजारी वीरेंद्र सिंह, रितेश जायसवाल, अरविंद कुशवाहा, सुनील जायसवाल, अभय सिंह, आर्यन शर्मा, ब्रजेश शर्मा, आलोक चौबे, नीरज मिश्रा, हरिमोहन जायसवाल, साधु मद्धेशिया, जयप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।