रामलीला में वनवास के दौरान विश्राम करते राम,सीता व लक्ष्मण।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
श्रीराम वनवास का प्रसंग देखकर भावुक हो गए दर्शक
तमकुहीरोड (कुुशीनगर)। विरवट कोन्हवलिया गांव में चल रही रामलीला में शनिवार रात कैकेयी-मंथरा संवाद और राम वनवास प्रसंग का मंचन किया गया। श्रीराम के वनवास जाने का प्रसंग देख पंडाल में बैठे दर्शकों की आंखें नम हो गई।
रामलीला के मंचन में अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी शुरू होती है। इधर मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत के राज्याभिषेक का वरदान मांगती है। श्रीराम पिता के वचन को पूरा करने के लिए लक्ष्मण और सीता के साथ वन के लिए प्रस्थान करते हैं।
इस प्रसंग का मंचन देख पंडाल में बैठे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान आनंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शुभम सिंह, घुरी निषाद, राहुल सिंह, योगी निषाद, ललित सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।