नेबुआ नौरंगिया। थाना के एक गांव निवासी युवक को रास्ते में घेरकर पिटाई करने व असलहा लेकर रील बनाने का पांच वीडियो और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले की पुलिस जांच में पुलिस जुटी। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक युवक दबंगई से राह चलते बाइक सवार युवक को घेरकर पिटाई कर रहा है। दूसरे वीडियो में बेंच पर बैठे युवक की जमकर पिटाई की जा रही है। तीसरे वीडियो में युवक एसपी के नाम का डायलॉग लगाकर कार से असलहा लेकर निकल रहा है तो चौथी वीडियो में युवक अवैध तमंचा लिए वीडियो बनवा रहा है। पांचवीं वीडियो में युवक गाली देते हुए मारपीट रहा है। इसके अलावा कई तस्वीर के साथ और एक ऑडियो है। उसमें लड़की अगवा करने की धमकी दी जा रही है।