फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घूस लेने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सोशल मीडिया पर राजस्वकर्मी के घूस लेने के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो एक मिनट 23 सेकेंड और दूसरा 24 सेकेंड का है। इसमें किसान से पैमाइश के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसे संज्ञान में लेकर तमकुहीराज के एसडीएम ने रामपुर बंगरा के लेखपाल एवं तहसील में कानूनगो का भी काम देखने वाले देवचंद प्रसाद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि देवचंद प्रसाद तहसील के आरओ दफ्तर में कार्यरत हैं। वायरल वीडियो में ऑडियो से स्पष्ट है कि लेन-देन की गई है। वायरल वीडियो में रामपुर बंगरा निवासी व्यक्ति अपनी भूमि की पैमाइश के लिए सिफारिश करने वाले के साथ पहुंचा था। वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित से वह कर्मी पूछ रहा है कि लाए हो तो पीड़ित दो हजार लाने की बात कहता है।
वीडियो में कानूनगो बिहार के अमीन का उदाहरण देते हुए कह रहा है कि वहां जो काम चार हजार में होता है, हम उसके लिए दस हजार लेते हैं। वीडियो में आगे कहा गया है कि बिहार का अमीन जरीब लेकर भाग जाता है, लेकिन मैं भागूंगा नहीं। अगर बात हो गई तो काम हो गया। वीडियो में स्पष्ट है कि सिफारिश करने वाले के कहने और पीड़ित के अनुनय-विनय के बाद वह कर्मी पैसा ले रहा है। पीड़ित को वीडियो में चेला भी कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद समूचे तहसील क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। एसडीएम ने बताया कि तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात देवचंद प्रसाद की ओर से रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो की जांच के बाद प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें