फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानकविहीन कार्य का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Mon, 25 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। शनिवार देर रात से सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के मोरवन गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक क्षेत्र के एक स्कूल की चहारदीवारी से प्लास्टर को हाथ से झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले तमकुहीराज क्षेत्र के गांव मोरवन मठिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कार्य करीब छह लाख रुपये की लागत से कराया गया था। मानकविहीन कार्य का आरोप लगाकर लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन, इस मामले में जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद गांव के निवासी अमित शर्मा ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। शनिवार देर शाम 58 सेकेंड का वीडियो सोशल साइट पर वायरल होने लगा। इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एसडीएम विकास चंद ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच के लिए बीडीओ तमकुहीराज को आदेश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें