फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चकबंदी लेखपाल का रिश्वत लेने वाला वीडियो वायरल, निलंबित

Sun, 01 Oct 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चकबंदी अधिकारी कसया मामले की करेंगे जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार ने बताया कि चकबंदी लेखपाल अरविंद कुमार चौरसिया का सोशल मीडिया में रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इसको गंभीरता से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


वीडियो में लेखपाल किसी व्यक्ति से रिश्वत लेते दिखाई दे रहा है। जिससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। बताया कि निलंबन अवधि में उन्हें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय (कलक्ट्रेट कुशीनगर) से सम्बद्ध किया गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए चकबंदी अधिकारी, कसया विनय प्रकाश श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच पूर्ण कर एक पक्ष में अपनी जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें