फाजिलनगर। क्षेत्र के एक राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय पर इलाज कराने गए एक युवक से वहां तैनात कर्मचारी और डाॅक्टर की तफ से दवा देने के नाम पर रुपये मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायल वीडियो में डाॅक्टर शीशी और दवा प्राइवेट दुकान से खरीदकर लाने का आरोप लगाया है। हालांकि वायल वीडियो के सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। डीएचओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि समय-समय पर चिकित्सालयों पर दवा, गोली और शीशी का वितरण कराया जाता है। यदि मरीज से दवा आदि के नाम पर पैसा मांगा गया है, तो इसकी जांच कराया जाएगा।