फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठगी के शिकार लोगों ने की रकम दिलाने की मांग

Fri, 06 Sep 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय पर ठगी के शिकार जमाकर्ता परिवार का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। चिटफंड कंपनियों में जमा धनराशि दिलाने की मांग को लेकर चलने वाला धरना मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष एसएन गिरी ने कहा कि एक चिटफंड कंपनी में जिले के लोगों के करोड़ों रुपये जमा हैं। कंपनी की पालिसी के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों से रकम जमा कराई थी। कंपनी भुगतान नहींं कर रही है। नाराज लोग कार्यकर्ताओंं को प्रताड़ित कर रहे हैं। रकम जमा करने वाली कंपनी में शामिल ठगों पर कार्रवाई की जाए और जमाकर्ताओं का भुगतान कराया जाए। कार्यकर्ताओं को सुरक्षा दी जाए। भुगतान में गारंटी का अधिकार दिया जाए। इस दौरान रामस्वरूप चौहान, महेंद्र प्रताप कुशवाहा, गिरधर, द्रोपती देवी, हरिद्वार बैठा, बलवंत यादव, जय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ भाकपा का प्रदर्शन
पडरौना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा और मांगों पर विचार नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।
कामरेड लल्लन राय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं को नजरअंदाज कर अडानी, अंबानी के इशारे पर चल रही है। विकास करने के बजाए भाजपा धर्म के नाम पर देश की एकता, अखंडता को कमजोर कर रही है। धार्मिक नारा देकर लोगों में भ्रम फैलाकर रोटी, कपड़ा, मकान जैसे सुविधाएं की मांग करने वाले लोगों का ध्यान भटका रही है। सोंची समझी राजनीतिक एजेंडा को लागू कर पूंजीपतियों के हाथों देश के सभी संवैधानिक संस्थानों को गिरवी रखने का कुचक्र रच रही है। भाजपा सरकार के इशारे में पुलिस प्रशासन जाति, धर्म को देखते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान एडवोकेट मतिउल्लाह, सुदामा यादव, धनश्याम कुशवाहा, उमेश पाल, नंदकिशोर, हरिशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें