फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीड़ित महिला ने डीएम से की एएनएम की शिकायत

Tue, 26 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के देवतहा बाली एएनएम सेंटर पर प्रसव कराने के दौरान प्रसूता के परिजनों से पैसा मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि प्रसव के बाद उनके परिजनों से मौजूद एएनएम ने पैसा की मांग की और पैसा न मिलने पर पीड़ित महिला और नवजात को रोक लिया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी गांव की रहने वाली राधिका देवी 16 दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजन देवतहां बाली के एएनएम केंद्र पर प्रसव के लिए ले गए थे।महिला ने आरोप लगाया है कि प्रसव के बाद वहां मौजूद एएनएम ने उनके परिजनों से एक हजार रुपये का मांग किया। उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई तो एएनएम ने उनसे दुर्व्यवहार किया। मामले की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो पूछने पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि जब उनके परिजनों ने किसी तरह इंतजाम करके एएनएम को आठ सौ रुपया दिया तब जाकर उसने महिला और परिजनों को घर जाने के लिए छोड़ा। इस मामले में पीड़िता ने डीएम व सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र देकर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें