तमकुहीराज। बीईओ ने ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने डीबीटी एप और प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालय स्तर से लंबित डाटा का सत्यापन शीघ्र करने का निर्देश दिया। तमकुहीराज बीईओ सुधीर कुमार ने शिक्षकों से कहा कि डीबीटी एप और प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालय स्तर पर लंबित डाटा का सत्यापन कार्य तत्काल पूर्ण करें।इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीईओ ने विद्यालय की स्वच्छता, नया नामांकन आदि बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी ली। संवाद