फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बभनौली में लगाए गए पौधों का सत्यापन शुरू

Tue, 29 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरा गांव के पास सीधरिया ताल नहर में फेंके गए पौधों की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को बीडीओ के तरफ से नामित जांच अधिकारी एडीओ आईएसबी कृष्णमोहन ने बभनौली गांव में लगाए गए पौधों का सत्यापन किया। हालांकि पहले दिन सभी पौधों का सत्यापन नहीं हो सका। सीधरिया ताल नहर में 700 सौ से अधिक पालीथीन में लगे पौधों को फेंक दिया गया था। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे वीडियो बनाकर सूचना बीडीओ को दिया। बीडीओ के तीन ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत लगाए गए पौधों का सत्यापन करने के लिए त्रिस्तरीय तीन टीमें गठित कर दिया। सोमवार को जांच कमेटी में नामित एडीओ आईएसबी कृष्णमोहन बभनौली गांव में पहुंचे और पहले से लगाए गए पौधों का सत्यापन करना शुरू कर दिए। अभी पटेरा बुजुर्ग और खुर्द दोनों गावो में लगाए गए पौधों की जांच होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें